Chetavni Bhajan

Sadho Bhai Mera Desh Diwana

साधो भाई मेरा देस दीवाना

👁 9 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
साधो भाई मेरा देस दीवाना, सतगुरू सैन लखाई सांची मगन होया मस्ताना रे ॥ टेक ॥ नही सूरज अरू नही चन्द्रमा, नही धरण असमाना। उदय न अस्त दिवस नही रजनी, नही वेद पुराणा ॥1॥ नही जोग नही क्रिया कहीये, नही कोई सुमिरण ध्याना। स्वांसो स्वास अजंपा कहीये, नहीं कोई नाम निशाना ॥2॥ भोम ग्राम सुन्न नहीं बस्ती, नही कोई ठौड़ ठिकाना। आत्म अनुभव हैं परिपूर्ण, नही आना नही जाना रे साधु भाई ॥3॥ राम भारती सामृथ मिलीया, दीया शब्द परवाणा। कल्याण भारती सन्तो रे, शरणो पाया पद निरवाणा ॥4॥

✍️ रचयिता: कल्याण भारती

Related Bhajans