Chetavni Bhajan

Chal Hansa Us Desh

चल हंसा उस देश

👁 14 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
हंसी कह छ हंस न तो परलोका मत जाय मेह बरस ला मोकला कोई अठ समद हो जाय दोहा चल हंसा उस देश समद जहा मोती रे, चल हंसा उस देश मोती समद जहा मोती समद जहा मोती रे, चल हंसा उस देश ॥ टेक ॥ चल हंसा वो देश निराला बिन शशि भान होय उजियारा जहा होय काल की टाल जगामग ज्योति रे, चल हंसा उस देश ॥1॥ जब चलने की करी तैयारी माया जाल फंसा अतिभारी करले सोच विचार घड़ी दो होती रे, चल हंसा उस देश ॥2॥ चाल पडया जद दुविधा छूटी पिछली प्रीत कुटुंब से टूटी हंसा भरया र उड़ान, हंसण्या रोती रे, चल हंसा उस देश ॥3॥ जाय किया समदर में बासा फेर नहीं आवण की आशा गावै भवानी नाथ, मोत सिर सोती रे, चल हंसा उस देश ॥4॥

✍️ रचयिता: भवानी नाथ

Related Bhajans