Sab Mil Ke Bajao Taali
सब मिल के बजाओ ताली
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
सब मिल के बजाओ ताली, मेरी मैया करेगी रखवाली ॥ टेक ॥
अंदर माँ का भवन, बाहर लांगुर खड़े,
ऊपर भैरव बाबा बलशाली, मेरी मैया करेगी रखवाली ॥1॥
यहाँ ब्रह्मा भी हैं, यहाँ विष्णु भी हैं,
भोले बाबा जी हैं बलशाली, मेरी मैया करेगी रखवाली ॥2॥
माँ को ऐसे सजाओ जैसा कोई न सजा,
माँ को चुनरी ओढ़ाओ लाल वाली, मेरी मैया करेगी रखवाली ॥3॥
माँ ने तन भी दिया, माँ ने मन भी दिया,
माँ ने किस्मत जगा दी हमारी, मेरी मैया करेगी रखवाली ॥4॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।