Mata Rani

Tune Lakhon Ki Bigdi Banai Re

तूने लाखों की बिगड़ी बनाई रे

👁 11 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
तूने लाखों की बिगड़ी बनाई रे, तेरी जय हो कालका माई रे ॥ टेक ॥ तूने गणपत की बनाई, तूने भोले की बनाई। तू तो गौरा रूप में आई रे, तेरी जय हो कालका माई रे ॥1॥ तूने ब्रह्मा की बनाई, तूने विष्णु की बनाई। तू तो लक्ष्मी रूप में आई रे, तेरी जय हो कालका माई रे ॥2॥ तूने राम की बनाई, तूने हनुमत की बनाई। तू तो सीता रूप में आई रे, तेरी जय हो कालका माई रे ॥3॥ तूने कान्हा की बनाई, तूने दाऊ की बनाई। तू तो राधा रूप में आई रे, तेरी जय हो कालका माई रे ॥4॥

Related Bhajans