Pariksha Ke Din Hai Ye
परीक्षा के दिन हैं ये
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
परीक्षा के दिन हैं ये, गुजर जाएंगे,
देने साथ बाबा, जरूर आएंगे,
परीक्षा के दिन हैं ये, गुजर जाएंगे ॥ टेक ॥
जो बाबा को भाया, उसे खूब तोड़ा,
मगर हाथ उसका, कभी भी ना छोड़ा,
वो खुशियां तेरी तुझको लौटाएंगे,
परीक्षा के दिन हैं ये, गुजर जाएंगे ॥1॥
मीरा ने दी थी, सुदामा ने दी थी,
परीक्षा तो नरसी के धीरज की ली थी,
हम तुम भला कैसे बच पाएंगे,
परीक्षा के दिन हैं ये, गुजर जाएंगे ॥2॥
नहीं हारना तू, हिम्मत को प्यारे,
चलते ही रहना, प्रभु के सहारे,
दिन तेरे भी संवर जाएंगे,
परीक्षा के दिन हैं ये, गुजर जाएंगे ॥3॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।