Ram

Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Khul Jayenge

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे

👁 4 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे। राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे ॥ टेक ॥ राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, दीप जलाके दिवाली मैं मनाऊंगी। मेरे जन्मों के सारे पाप मिट जाएंगे, राम आएंगे। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे ॥1॥ राम झूलेंगे तो पालना झुलाऊंगी, मीठे मीठे मैं भजन सुनाऊंगी। मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएंगे, राम आएंगे। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे ॥2॥ मैं तो रूचि रूचि भोग लगाऊंगी, माखन मिश्री मैं राम को खिलाऊंगी। प्यारी प्यारी राधे प्यारे श्याम संग आएंगे, श्याम आएंगे। राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे ॥3॥ मेरा जनम सफल हो जाएगा, तन झूमेगा और मन गीत गाएगा। राम सुन्दर मेरी किस्मत चमकाएंगे, राम आएंगे। राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे ॥4॥

✍️ रचयिता: पारंपरिक

Related Bhajans