Mata Rani

De De Maiya Pyar

दे दे मैया प्यार

👁 3 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
दे दे मैया प्यार, तेरा क्या घट जाएगा, ये बालक भी तर जाएगा। दे दे मैया प्यार, तेरा क्या घट जाएगा, ये बालक भी तर जाएगा ॥ टेक ॥ दे दिया तुमने सबको सहारा माँ, जो द्वारे तेरे आया है भर दिया दामन सबका ख़ुशी से, जो अर्जी लाया है मुझको देने से खजाना कम नहीं हो जायेगा ये बालक भी तर जाएगा ॥1॥ है पुराना माँ रिश्ता हमारा, जो उसे तुम याद करो अहसान कर दो माँ बालक तुम्हारा हूँ, अब सर पर हाथ धरो प्यार का रिश्ता हमारा टूट न पायेगा ये बालक भी तर जाएगा ॥2॥ किश्ती हमारी माँ तेरे हवाले है, इसे तुम पार करो गर दे दिया तुमने मुझे किनारा माँ, तो ये विश्वास करो ये तेरा दरबार जय जयकारो से गुन्जयेगा ये बालक भी तर जाएगा ॥3॥ ये जिंदगानी माँ लिख दी है अब, हमने तुम्हारे नाम पे मैं बेसहारा हूँ भटकूँ कहाँ कहाँ, तू आके थाम ले माँ तेरा अहसान कभी भूलने न पायेगा ये बालक भी तर जाएगा ॥4॥

Related Bhajans