Bhajan Kar Mast Jawani Mein
भजन कर मस्त जवानी में
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
भजन कर मस्त जवानी में,
बुढ़ापा किसने देखा है ॥ टेक ॥
कान से बहरे हो जाओगे,
भजन तुम सुन नहीं पाओगे,
भजन सुन मस्त जवानी में,
बुढ़ापा किसने देखा है ॥1॥
आंख से अंधे हो जाओगे,
दरश तुम कर नहीं पाओगे,
दरश कर मस्त जवानी में,
बुढ़ापा किसने देखा है ॥2॥
रूह से भूखे हो जाओगे,
भजन तुम गा नहीं पाओगे,
भजन गाओ मस्त जवानी में,
बुढ़ापा किसने देखा है ॥3॥
हाथ से टुंडे हो जाओगे,
माला तुम कर नहीं पाओगे,
दान कर मस्त जवानी में,
बुढ़ापा किसने देखा है ॥4॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।