Chetavni Bhajan

Ab Lini Sadho Guru Charana Ki Ota

अब लिनी साधो गुरु चरणा की ओटा

👁 10 views
▶ यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
अब लिनी साधो गुरु चरणा की ओटा। काल जाल मेरो क्या करे रे नहीं लागे जम की चोटा ॥ टेक ॥ ज्ञान हथौड़ा सतगुरु मारा झाड़ दिया सब खोटा। करम कोयला फूंक जलाया मारी निशाने चोटा ॥1॥ पाँच भूत काया का नाथ्या सत का दिया लंगोटा। इड़ा पिंगला ले संग दासी चढ़ जाऊं पिछम कोटा ॥2॥ भवंर गुफा में अनहद तापे तार सके नहीं टूटा। सुरता नारी दर्शन पावे काल सके नहीं लूटा ॥3॥ सोन शिखर घर ताली लागी चढ़ा भजनरा गोटा। झालर शंख नगारा बाजे ढोलक डोटा-डोटा ॥4॥ नानकनाथ मिला गुरु पूरा आवागमन गई छूटा। लाधूनाथ सतलोक समाये दसवां द्वार गया फूटा ॥5॥

✍️ रचयिता: नानकनाथ

Related Bhajans