Shiv

Taali Bajakar Namah Shivay

ताली बजाकर नमः शिवाय

👁 16 views
▶ यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
ताली बजाकर नमः शिवाय हम भी कहे और तुम भी कहो ॥ टेक ॥ आते जाते नमः शिवाय हम भी कहे और तुम भी कहो ॥1॥ यही है ब्रह्मा यही है विष्णु यही तो जग आधार है कालेश्वरय महाकालेश्वरय हम भी कहे और तुम भी कहो ॥2॥ यही तंत्र है यही मंत्र है यही तो वेद पुराण है सोमनाथ शिव सोमेश्वरय हम भी कहे और तुम भी कहो ॥3॥ यही बिगाड़े यही बनाए जटाधराय शिव जटाधराय हम भी कहे और तुम भी कहो ॥4॥

Related Bhajans