Shiv

Sawan Mubarak Ho

सावन मुबारक हो

👁 10 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
सावन सावन सावन, भोले जी तुम्हें सावन मुबारक हो ॥ टेक ॥ मेरी गलियों में झूले बहुत हैं, झूले बहुत हैं, झूला झुलाऊं सुबह शाम, भोले जी तुम्हें सावन मुबारक हो ॥1॥ मेरी गलियों में मंदिर बहुत हैं, मंदिर बहुत हैं, ज्योत जलाऊं सुबह शाम, भोले जी तुम्हें सावन मुबारक हो ॥2॥ मेरी गलियों में नदियां बहुत हैं, नदियां बहुत हैं, चरण धुलाऊं सुबह शाम, भोले जी तुम्हें सावन मुबारक हो ॥3॥ मेरी गलियों में भांग बहुत है, भांग बहुत है, भोग लगाऊं सुबह शाम, भोले जी तुम्हें सावन मुबारक हो ॥4॥

Related Bhajans