Shyam Tumse Milne Ka Satsang Hi Bahana Hai
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है ॥ टेक ॥
सूरज में ढूँढा तुझे, चंदा में पाया है
तारों की झिलमिल में मेरे श्याम का बसेरा है
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है ॥1॥
फूलों में ढूँढा तुझे, बागों में पाया है
कलियों की खुशबू में मेरे श्याम का बसेरा है
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है ॥2॥
गंगा में ढूँढा तुझे, यमुना में पाया है
गोदावरी की लहरों में मेरे श्याम का बसेरा है
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है ॥3॥
गोकुल में ढूँढा तुझे, मथुरा में पाया है
वृंदावन की गलियों में मेरे श्याम का बसेरा है
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है ॥4॥
रामायण में ढूँढा तुझे, भागवत में पाया है
गीता जी के श्लोकों में मेरे श्याम का बसेरा है
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है ॥5॥
जंगलों में ढूँढा तुझे, मंदिरों में पाया है
भगतों के दिलों में मेरे श्याम का बसेरा है
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है ॥6॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।