Khatu Shyam

Shree Shyam Vandana

श्री श्याम वन्दना

👁 13 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश, कलियुग का राजा, खाटू नरेश, हारे का सहारा है, मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी ॥ टेक ॥ बन सँवर के बैठा, ये तो दरबार अपना लगा के, देख लो करिश्मा, श्याम चरणों में सर को झुका के, कष्ट कटे, दुखड़े मिटे, देता छुटकारा है ॥1॥ आ रहे हैं लाखों, श्याम बाबा का करते हैं दर्शन, ध्यान से जो देखे, इनके चेहरे में है वो आकर्षण, दिवाना कर देता, ऐसा जादूगारा है ॥2॥ जो भी हो जरूरत, सच्चे मन से तूं अरजी लगादे, चाहिये अगर कुछ, इसकी चौखट पे पल्ला बिछादे, कितनों की, किस्मत की, रेखा को सँवारा है ॥3॥ मुझको जो मिला है, कैसे शब्दों में वर्णन करूँ मैं, बार बार आकर, इस दाता के पैयां पडूँ मैं, दिल मेरा, यूं बोले, "बिन्नू" ये तुम्हारा है ॥4॥

✍️ रचयिता: बिन्नू

Related Bhajans