Khatu Shyam

Shree Shyam Vandana

श्री श्याम वंदना

👁 3 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, कलयुग का राजा खाटू नरेश, हारे का सहारा है, मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी ॥ टेक ॥ बन सँवर के बैठा, ये तो दरबार अपना लगा के, देख लो करिश्मा, श्याम चरणों में सर को झुका के, कष्ट कटे दुखड़े मिटें, देता छुटकारा है, मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी ॥1॥ आ रहे है लाखों, श्याम बाबा का करते है दर्शन, ध्यान से जो देखे, इनके चेहरे में है वो आकर्षण, दीवाना कर देता, ऐसा जादूगारा है, मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी ॥2॥ जो भी हो जरूरत, सच्चे मन से तू अर्जी लगा दे, चाहिए अगर कुछ, इसकी चौखट पे पल्ला बिछा दे, कितनों के किस्मत की, रेखा को सँवारा है, मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी ॥3॥ मुझको जो कुछ मिला है, कैसे शब्दों में वर्णन करूँ मैं, बार बार आकर, इस दाता के पँया पड़ूँ मैं, दिल मेरा यूँ बोले, बिन्हू ये तुम्हारा है, मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है, मेरा श्याम धणी ॥4॥

✍️ रचयिता: बिन्हू

Related Bhajans