Shiv

Shankar Bholanath Hai Hamara Tumhara

शंकर भोलानाथ है हमारा तुम्हारा

👁 2 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
शंकर भोलानाथ है हमारा तुम्हारा हमारा तुम्हारा, महाकाल की नगरी में पाऊं जनम दोबारा ॥ टेक ॥ इस नगरी के कंकर पत्थर हम बन जाएं, भक्त हमारे ऊपर चढ़कर मंदिर जाएं, भक्तजनों के पांव पड़े तो हो उद्धार हमारा, बाबा भोलानाथ है हमारा तुम्हारा ॥1॥ जब भी ये तन त्यागूं त्यागूं क्षिप्रा तट पर, इतना करना स्वामी और मरूं मघट पर, मेरी भस्मी चढ़े आप पर पाऊं प्यार तुम्हारा, शंकर भोलानाथ है हमारा तुम्हारा ॥2॥ जय भोला भंडारी जय गौरा त्रिपुरारी, रखियो लाज हमारी सब जग के हितकारी, मन की इच्छा पूर्ण हो तो होवे वारा न्यारा, बाबा भोलानाथ है हमारा तुम्हारा ॥3॥ शंकर भोलानाथ है हमारा तुम्हारा हमारा तुम्हारा, महाकाल की नगरी में पाऊं जनम दोबारा ॥4॥

Related Bhajans