Khatu Shyam

Likhne Wale Ne Likh Dala

लिखने वाले ने लिख डाला

👁 3 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
लिखने वाले ने लिख डाला, मिटा ना कोई पाया, बिगड़ी बनाने वाले बाबा, तेरी शरण में आया ॥ टेक ॥ दाताओ के दाता हो तुम, भीख माँगने वाले हैं हम, देने वाला ये कभी सोचे, माँगने कौन है आया, बिगड़ी बनाने वाले बाबा, तेरी शरण में आया ॥1॥ किसकी लाऊँ बाबा सिफारिश, मेरी तुमसे ये ही गुजारिश, तेरा दर अब आखिरी दर है, सोच के मैं भी आया, बिगड़ी बनाने वाले बाबा, तेरी शरण में आया ॥2॥ एक नजर जिस पर तू डाले, वक्त बदलते देर ना लागे, बनवारी अब भटक भटक कर, बाबा के दर आया, बिगड़ी बनाने वाले बाबा, तेरी शरण में आया ॥3॥

✍️ रचयिता: बनवारी

Related Bhajans