Mata Rani

Kabhi Durga Banke Kabhi Kali Banke

कभी दुर्गा बनके कभी काली बनके

👁 4 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
कभी दुर्गा बनके कभी काली बनके चली आना मैया जी चली आना ॥ टेक ॥ तुम कन्या रूप में आना, तुम दुर्गा रूप में आना सिंह साथ लेके, त्रिशूल हाथ लेके, चली आना मैया जी चली आना ॥1॥ तुम काली रूप में आना, तुम तारा रूप में आना खप्पर हाथ लेके, शांति साथ लेके, चली आना मैया जी चली आना ॥2॥ तुम लक्ष्मी रूप में आना, तुम माया रूप में आना उल्लू साथ लेके, दौलत हाथ लेके, चली आना मैया जी चली आना ॥3॥ तुम शीतला रूप में आना, तुम ठंडे रूप में आना झाड़ू हाथ लेके, गदहा साथ लेके, चली आना मैया जी चली आना ॥4॥ तुम सरस्वती रूप में आना, तुम विद्या रूप में आना हंस साथ लेके, वीणा हाथ लेके, चली आना मैया जी चली आना ॥5॥

Related Bhajans