Aa Laut Ke Aaja Bholenath
आ लौट के आजा भोलेनाथ
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
आ लौट के आजा भोलेनाथ
तुझे माँ गौरा बुलाती है
तेरा सूना पड़ा रे कैलाश
तुझे माँ गौरा बुलाती है
आ लौट के आजा भोलेनाथ
तुझे माँ गौरा बुलाती है ॥ टेक ॥
अंगों पे विभूति गले में माला
पहने है शंकर भोला
तुम हो सबका पालन हार
तुझे माँ गौरा बुलाती है
आ लौट के आजा भोलेनाथ
तुझे माँ गौरा बुलाती है ॥1॥
माथे पे चंदा जटा में गंगा
जटा से बहती धारा
सबका करता तू बेड़ा पार
तुझे माँ गौरा बुलाती है
आ लौट के आजा भोलेनाथ
तुझे माँ गौरा बुलाती है ॥2॥
हाथों में डमरू पास में त्रिशूल
सजे है भोले बाबा
भक्तों की सुन लो पुकार
तुझे माँ गौरा बुलाती है
आ लौट के आजा भोलेनाथ
तुझे माँ गौरा बुलाती है ॥3॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।