Sanwali Surat Pe Mohan
सांवली सूरत पे मोहन
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया।
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया ॥ टेक ॥
एक तो तेरे नैन तिरछे, दूसरा काजल लगा।
तीसरा नज़रें मिलाना, दिल दीवाना हो गया ॥1॥
एक तो तेरे होंठ पतले, दूसरा लाली लगी।
तीसरा तेरा मुस्कुराना, दिल दीवाना हो गया ॥2॥
एक तो तेरे हाथ कोमल, दूसरा मेहँदी लगी।
तीसरा मुरली बजाना, दिल दीवाना हो गया ॥3॥
एक तो तेरे पाँव नाजुक, दूसरा पायल बंधी।
तीसरा घुंघरू बजाना, दिल दीवाना हो गया ॥4॥
एक तो तेरे भोग छप्पन, दूसरा माखन धरा।
तीसरा खिचड़े का खाना, दिल दीवाना हो गया ॥5॥
एक तो तेरे साथ राधा, दूसरा रुक्मण खड़ी।
तीसरा मीरा का आना, दिल दीवाना हो गया ॥6॥
एक तो तुम सुंदर हो, दूसरा प्रियतम मेरे।
तीसरा सपनों में आना, दिल दीवाना हो गया ॥7॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।