Krishna

Mera Aapki Kripa Se

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

👁 5 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है ॥ टेक ॥ पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है बिन मांगे हे कन्हैया हर चीज मिल रही है अब क्या बताऊं मोहन आराम हो रहा है मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ॥1॥ मेरी जिंदगी में तुम हो किस बात की कमी है मुझे और अब किसी की परवाह भी नहीं है तेरी बदौलतों से सब काम हो रहा है मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ॥2॥ दुनिया में होंगे लाखों तेरे जैसा कौन होगा तुझ जैसा बंदा-परवर भला ऐसा कौन होगा अरे थामा है तेरा दामन आराम हो रहा है मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ॥3॥

✍️ रचयिता: अज्ञात

Related Bhajans