Jara Bansi Baja Mohana
जरा बंसी बजा मोहना
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
जरा बंसी बजा मोहना, हम रास रचाएंगे,
जरा सामने तो आ मोहन, तुझे दिल में बसाएंगे ॥ टेक ॥
तेरी मुरली है अति सुंदर, तेरा नाम है श्याम सुंदर,
तेरी गोपियों के संग में, महारास रचाएंगे ॥1॥
मेरे मन के मधुवन में, कभी आया भी जाया करो,
मेरे मन की बगिया में, बहारों को भी लाया करो,
तेरे आने की चाहत में, राहों को सजाएंगे ॥2॥
हम जान और जिगर सब कुछ, अब तुम पर लुटा बैठे,
क्या दिल की लगी है हम, तुमको सुना बैठे,
प्यारे-प्यारे श्याम हमको, कब दर्शन दिखाओगे ॥3॥
✍️ रचयिता: अज्ञात
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।