Meera Bai

Aisi Lagi Lagan

ऐसी लागी लगन

👁 3 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, वो तो गली-गली हरि गुण गाने लगी। महलों में पली, बन के जोगिन चली, मीरा रानी दीवानी कहाने लगी ॥ टेक ॥ कोई कहे मीरा को बावरी, कोई कहे कुल की नाशनी, मीरा रानी दीवानी कहाने लगी ॥1॥ विष का प्याला राणा ने भेजा, पीवत मीरा हांसी-हांसी, अमृत हो गया, मीरा हँस के पियो, लागी लगन प्रभु अविनाशी ॥2॥ प्रेम की माला, मीरा ने डाली, मीरा तर गई भवसागर से, चरणामृत लियो, पाप धोए लिए, मिल गए नंदलाल आकर घर से ॥3॥

✍️ रचयिता: मीरा बाई

Related Bhajans