Ganga Ji

Zara Itna Bata De Ganga Maa

ज़रा इतना बता दे गंगा माँ

👁 4 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
ज़रा इतना बता दे गंगा माँ तू धरती पे कैसे आई ॥ टेक ॥ कौन तो मैया तोहे लेकर आया तूने कहाँ किया विश्राम तू धरती पे कैसे आई ॥1॥ भागीरथ मोहे लेकर आये शिव जटा में किया विश्राम मैं धरती पे ऐसे आई ॥2॥ कौन तो मैया तेरी पूजा करता कौन करे स्नान तू धरती पे कैसे आई ॥3॥ राजा प्रजा मेरी पूजा करते ऋषि मुनि करें स्नान मैं धरती पे ऐसे आई ॥4॥ सबके तो मैं संकट हरती और सबका करूँ कल्याण मैं बस इसलिए आई ॥5॥

Related Bhajans