Ganga Ji

Jai Ganga Maiya

जय गंगा मैया

👁 5 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
भोले मैं ना चलूं तेरे साथ गंगा मैया यूं शिव से कहने लगी ॥ टेक ॥ वहां पापी अधर्मी आवे भोले वह भी मेरे में नहावे भोले मेरी मैली हो जाए धार ॥1॥ बेटी का कमाया खावे भोले वह भी मेरे में नहावे ओ भोले मेरी उल्टी बहेगी धार ॥2॥ मां बाप का घर छोड़ आवे वह भी मेरे में नहावे भोले उनका होगा उद्धार ॥3॥ भाई ने भाई मारे भोले वह भी मेरे में नहावे मेरी बहेगी खून की धार ॥4॥ वहां प्रेमी जोड़े आवे मस्ती में मेरे में नहावे वह मां-बाप की राखै ना लाज ॥5॥ भोले मैं ना चलूं तेरे साथ गंगा मैया यूं शिव से कहने लगी ॥6॥

✍️ रचयिता: पारंपरिक

Related Bhajans