Kitna Pavan Hai Kitna Nirmal Hai
कितना पावन है कितना निर्मल है
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
कितना पावन है कितना निर्मल है
कितना पावन है तेरा पानी ओ गंगे मईया
कितना निर्मल है तेरा पानी ओ गंगे मईया ॥ टेक ॥
हमारी न मानो तो ब्रह्मा से पूछो
जिनके कमंडल में समाई ओ गंगा मईया ॥1॥
हमारी न मानो तो विष्णु से पूछो
जिनके चरणों से है निकली ओ गंगा मईया ॥2॥
हमारी न मानो तो शिव जी से पूछो
जिनकी जटा से है निकली ओ गंगा मईया ॥3॥
हमारी न मानो तो भागीरथ से पूछो
जिनके पितरों को है तारा ओ गंगा मईया ॥4॥
हमारी न मानो तो भक्तों से पूछो
जिनके गागर में है समाई ओ गंगा मईया ॥5॥
✍️ रचयिता: पारंपरिक
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।