Shri Ram Ki Gali Mein Tum Jana
श्री राम की गली में तुम जाना
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
श्री राम की गली में तुम जाना,
वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना ॥ टेक ॥
उनके तनु में है राम, उनके मन में है राम,
अपनी आँखों से देखें कण-कण में राम,
श्री राम का है वो दीवाना,
वहाँ नाचते मिलेंगे ॥1॥
ऐसा राम जी से जोड़ लिया नाता,
जब भी देखूँ उन्हीं के गुण गाता,
श्री राम के चरणों में ठिकाना,
वहाँ नाचते मिलेंगे ॥2॥
उनसे कहना राम-राम, वो कहेंगे राम-राम,
कुछ भी सुनते नहीं, बस सुनेंगे राम-राम,
महा मंत्र है भूल न जाना,
वहाँ नाचते मिलेंगे ॥3॥
इतनी भक्ति वो बनवारी करने लगे,
उनके सीने में राम-सिया रहने लगे,
इस कहानी को जानता जमाना,
वहाँ नाचते मिलेंगे ॥4॥
✍️ रचयिता: बनवारी
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।