Hanuman Ji

Jai Ho Tumhari Ji Bajrangbali

जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली

👁 10 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
जय हो जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली, लेके शिव रूप आना, गज़ब हो गया, त्रेतायुग में थे तुम आये द्वापर में भी, तेरा कलयुग में आना गज़ब हो गया ॥ टेक ॥ बचपन की कहानी निराली बड़ी, जब लगी भूख हनुमत मचलने लगे, फल समझ कर उड़े आप आकाश में, तेरा सूरज को खाना गज़ब हो गया ॥1॥ कूदे लंका में जब मच गयी खलबली, मारे चुन-चुन कर असुरों को बजरंगबली, मार डाले अच्छों को पटककर वही, तेरा लंका जलाना गज़ब हो गया ॥2॥ आके शक्ति लगी जो लखनलाल को, राम जी देख रोये लखनलाल को, लेके संजीवन बूटी पवन वेग से, पूरा पर्वत उठाना गज़ब हो गया ॥3॥ जब विभीषण संग बैठे थे श्री राम जी, और चरणों में हाज़िर थे हनुमान जी, सुन के ताना विभीषण का अंजनी के लाल, फाड़ सीना दिखाना गज़ब हो गया ॥4॥

Related Bhajans