Sankat Mein Chale Aana Veer Hanumana
संकट में चले आना वीर हनुमाना
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
संकट में चले आना वीर हनुमाना,
तुम देर न लगाना वीर हनुमाना,
ओ अंजनी के लाला, वीर हनुमाना ॥ टेक ॥
सात समंदर के बड़े बड़े खाई,
तुम रुक मत जाना, वीर हनुमाना,
ओ अंजनी के लाला, वीर हनुमाना ॥1॥
लंका विभीषण की मीठी मीठी बतियाँ,
उलझ मत जाना, वीर हनुमाना,
ओ अंजनी के लाला, वीर हनुमाना ॥2॥
लंका लंकेश्वर की हरी भरी बगिया,
लुभाय मत जाना, वीर हनुमाना,
ओ अंजनी के लाला, वीर हनुमाना ॥3॥
सीता की सुध श्री राम को बताना,
जल्दी चले आना, वीर हनुमाना,
ओ अंजनी के लाला, वीर हनुमाना ॥4॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।