Ram Bhakt Hanuman Hamare Ghar Aa Jana
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
चंदन चौकी बाबा तुम्हें बिठाऊँ,
घिस-घिस चंदन तिलक लगाऊँ,
चरण धुलाऊँ, सुबह-शाम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना ॥ टेक ॥
लाल लंगोटा बाबा तुम्हें पहनाऊँ,
लाल सिंदूर बाबा तुम्हें चढ़ाऊँ,
आरती उतारूँ, सुबह-शाम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना ॥1॥
पान सुपारी बाबा भेंट चढ़ाऊँ,
चुन-चुन कलियाँ बाबा हार पहनाऊँ,
शीश झुकाऊँ, सुबह-शाम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना ॥2॥
सोने का बाबा मुकुट पहनाऊँ,
कंधे में बाबा गदा सजाऊँ,
भोग लगाऊँ, सुबह-शाम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना ॥3॥
सखियाँ बुलाऊँ, ढोलक बजाऊँ,
तेरा कीर्तन गाऊँ,
दर्शन दो हनुमान, हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना ॥4॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।