Aa Laut Ke Aaja Hanuman
आ लौट के आजा हनुमान
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
आ लौट के आजा हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है,
लक्ष्मण के बचा ले प्राण, लक्ष्मण के बचा ले प्राण,
तुझे तेरे राम बुलाते है, आ लौट के आजा हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है ॥ टेक ॥
गये पवनसुत ला न संजीवन, अब तक क्यों ना आए,
रो रो मैं तो तुझको पुकारूँ, नर बानर कुम्हलाए,
चहुँ ओर दिखे शमशान, तुझे तेरे राम बुलाते है,
आ लौट के आजा हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है ॥1॥
धरती पे मेरी आँखों का तारा, घायल अवस्था में सोता,
हाय लखन अपनी माता का, बेटा है एकलौता,
कब सुध लोगे हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है,
आ लौट के आजा हनुमान, तुझे तेरे राम बुलाते है ॥2॥
बीत गयी सब रैन, घडी रही ना एक पल भी बाकि,
देख देख के राह तुम्हारी, बैरन अंखिया तांकि,
कहि उदय ना हो जाये घात, तुम्हे श्री राम बुलाते है,
आ लौट के आजा हनुमान, तुम्हे श्री राम बुलाते है ॥3॥
रात समय हनुमान संजीवन, ले सेना में आये झूमर लाली,
धन्य बजरंगी लक्ष्मण प्राण बचाए, तब जाग उठे बलवान,
तुम्हे श्री राम बुलाते है,
आ लौट के आजा हनुमान, तुम्हे श्री राम बुलाते है ॥4॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।