Aarti

Om Jai Gange Mata (Ganga Aarti)

ॐ जय गंगे माता (गंगा आरती)

👁 4 views
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता, मन-वांछित फल पाता॥ ॐ जय गंगे माता... चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता। मैया जल निर्मल आता। शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥ ॐ जय गंगे माता... पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता। मैया सब जग को ज्ञाता। कृपा-दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुखदाता॥ ॐ जय गंगे माता... एक ही बार जो तेरी, शरणागति आता। मैया शरणागति आता। यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता॥ ॐ जय गंगे माता... आरती मात तुम्हारी, जो जन नित गाता। मैया जो जन नित गाता। सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता॥ ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता॥

Related Bhajans