Jai Jai Tulsi Mata (Tulsi Aarti)
जय जय तुलसी माता (तुलसी आरती)
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता।
सब जग की सुख-दाता, सबकी वर माता॥
जय तुलसी माता...
सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
रुज से रक्षा करके, सबकी भव त्राता॥
जय तुलसी माता...
बटु पुत्री है श्यामा, सुरबल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता॥
जय तुलसी माता...
हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता॥
जय तुलसी माता...
लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
मानव लोक तुम्हीं से, सुख-सम्पति पाता॥
जय तुलसी माता...
हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।
प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता॥
जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।