Jai Saraswati Mata (Saraswati Aarti)
ॐ जय सरस्वती माता (सरस्वती आरती)
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
ॐ जय सरस्वती माता...
चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
मैया द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
ॐ जय सरस्वती माता...
बाएँ कर में वीणा, दाएँ कर माला।
मैया दाएँ कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
ॐ जय सरस्वती माता...
देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
मैया उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
ॐ जय सरस्वती माता...
विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मैया ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥
ॐ जय सरस्वती माता...
धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
मैया माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
ॐ जय सरस्वती माता...
माँ सरस्वती जी की आरती, जो कोई जन गावे।
मैया जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥
ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।