Aarti

Jai Parvati Mata (Parvati Aarti)

जय पार्वती माता (पार्वती आरती)

👁 7 views
▶ यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता। ब्रह्मा सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥ जय पार्वती माता... अरिकुल पद्म विनासिनि, निज सेवक त्राता। जग-जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥ जय पार्वती माता... सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा। देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥ जय पार्वती माता... सतयुग रूप शील अति सुन्दर, नाम सती कहलाता। हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥ जय पार्वती माता... शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता। सहस्र भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा॥ जय पार्वती माता... सृष्टि रूप तुही है जननी, शिव संग रंगराता। नन्दी भृंगी बीन लही, है सारा जग मदमाता॥ जय पार्वती माता... देवन अरज करत हम, चित को लाता। गावत दे-दे ताली, मन में रंगराता॥ जय पार्वती माता... श्री प्रताप आरती माता की, जो कोई नर गाता। सदा सुखी नित रहता, सुख-सम्पत्ति पाता॥ जय पार्वती माता, जय पार्वती माता॥

Related Bhajans