Jai Bhairav Deva (Bhairav Aarti)
जय भैरव देवा (भैरव आरती)
📥 Bhajan Poster
Add to list
Loading…
▶
यहीं चलाएँ · Play here
Text size:
जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा।
जय काली और गौर, देवी कृत सेवा॥
जय भैरव देवा...
तुम्हीं पाप-उद्धारक, दुख-सिन्धु तारक।
भक्तों के सुखकारक, भीषण वपु धारक॥
जय भैरव देवा...
वाहन श्वान विराजत, कर त्रिशूल धारी।
महिमा अमित तुम्हारी, जय जय भयहारी॥
जय भैरव देवा...
तुम बिन देवा सेवा, सफल नहीं होवे।
चौमुख दीपक दर्शन, दुख को खोवे॥
जय भैरव देवा...
तेल चटकि दधि मिश्रित, भाषावलि तेरी।
कृपा कीजिये भैरव, करिये नहिं देरी॥
जय भैरव देवा...
पाँव घुँघरू बाजत, अरु डमरू दमकावत।
बटुकनाथ बन बालक, जन मन हरषावत॥
जय भैरव देवा...
बटुकनाथ जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत धरणीधर नर, मनवांछित फल पावे॥
जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा॥
गलती / शिकायत बताएं
क्या ठीक नहीं है? चुनें — admin जल्दी सुधार देगा।
🙏 धन्यवाद! आपकी शिकायत admin तक पहुँच गई।